फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime,accused,rewari, police, robbry

80 लाख लूट के मुख्य आरोपी विजय गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime,accused,rewari, police, robbry
लूट का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनएच-8 पर गांव निखरी के नजदीक दिल्ली से जयपुर जा रही एक निजी बस से 30 नवंबर 2016 की रात करीब 80 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को शुक्रवार शाम सीआईए रेवाड़ी ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला बागपत निवासी विजय उर्फ जॉनी है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से लूटी नकदी के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। बताया गया कि करीब 80 लाख रुपये लूटने की इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 1.67 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ जॉनी 2012 में इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) में भर्ती हुआ था। लास्ट टाइम वह चंडीगढ़ स्थित आरबीआई बैंक में तैनात था। वारदात के दौरान आरोपी 15 दिन की छुट्टी पर आया था। वहीं वारदात के बाद वह अपनी ड्यूटी पर वापस न जाकर अपना मेडिकल भेज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed