फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   comission, agent, arest, petrol, transport

लाखों रूपये का गबन करने वाला कमीशन एजेंट गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे संख्या आठ पर जयसिंह पुर खेड स्थित पेट्रोल पंप के कमीशन एजेंट को पुलिस ने 62,90,999 रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी शशी वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 आईओ जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी शशि वर्मा वर्ष 2012 में अश्वनी अखलेश यादव फ्यूल प्वाइंट नामक पेट्रोप पंप पर बतौर कमीशन एजेंट कार्यरत था। शशी वर्मा, सतीश शर्मा के माध्यम से पट्रोल पंप मालिक अश्वनी से मिला और उनसे कहा कि उसका काफी ट्रांसपोर्टरों से संपर्क है। कुछ दिन दोनों पक्षों के बीच ठीक कार्य चलता रहा, लेकिन जून 2015 में उधार में तेल लेने वाली गाङ़ियों ने तेल लेना अचानक बन्द कर दिया।  आईओ ने बताया शिकातय के अनुसार इस दौरान आरोपी विभिन्न ट्रासंपोटरों को 62,90,999 रुपये का तेल दिलवा चुका था। इस दौरान आरोपी भी पेट्रोल पंप से गायब हो गया।
विज्ञापन

पट्रोल पंप मालिक ने आरोपी के घर दिल्ली जाकर बात की तो उसने  बताया कि ट्रास्पोर्टरों से पैसे नहीं मिले है, जैसे पैसे मिलेंगे जमा करवा दिए जाएंगे। उसके बाद शशि ने चार लाख रूपये जमा कराए। बाकी पैसों 5890999 रूपये के बारे में आजकल करने लगा। पुलिस ने अशवनी यादव की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु की और आरोपी को बीती रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed