फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   child stolan 30 thousand rupee from bag

बारह साल के बच्चे ने बैग काटकर निकाले 30 हजार

Thu, 11 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 11 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
child stolan 30 thousand rupee from bag
शहर में नन्हे चोरों की करामात एक बार फिर सामने आई है। सर्कुलर रोड स्थित पीएनबी बैंक में पैसे जमा करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला के बैग पर ब्लेड मारकर एक बारह साल के बच्चे ने 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। स्थानीय सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नन्हे शातिर की तलाश शुरू कर दी है।

आनंद नगर निवासी बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी सोमवार दोपहर सर्कुलर रोड स्थित पीएनबी बैंक में अपने खाते में 30 हजार रुपए की नकदी जमा कराने पहुंची थी।

बैग में रखी नकदी कंधे पर टांगे हुए वह बैंक में फार्म जमा कर रही थी। काउंटर पर पहुंचने पर देखा तो बैग खाली था। जांच करने पर पता चला कि बैग नीचे से कटा हुआ है। मामले की जानकारी स्थानीय बैंक अधिकारियों और स्थानीय सिटी थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


-सीसीटीवी कैमरों की जद में आया नन्हा बदमाश
 पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि एक बच्चा महिला के आसपास घूम रहा था और उसी ने बैग पर ब्लेड मारा है। पुलिस ने मिले सीसीटीवी फुटेज की कॉपी लेकर हुलिए के आधार पर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा महिला के पास संदिग्ध अवस्था में दिखा है। प्रथम दृष्टया उसी पर चोरी का शक है। बच्चे की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि बच्चों से कोई बड़ा गिरोह आपराधिक कृत्य करवा रहा हो।
-एएसआई सुरेंद्र कुमार, जांचकर्ता, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed