फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated of 30 thousand rupees from BJP leader in Rewari

रेवाड़ी: भाजपा नेता ने ऑनलाइन मंगवाया साउंड सिस्टम, डिब्बा खोला तो निकला कबाड़ और एक पुराना स्पीकर

Sun, 01 May 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 10:22 PM IST
सार

रेवाड़ी में भाजपा नेता से 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डिलीवरी ब्वॉय को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cheated of 30 thousand rupees from BJP leader in Rewari
डिब्बे में निकला पुराना स्पीकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में भाजपा नेता सुनील मूसेपुर के साथ 30 हजार रुपये की ठगी हुई है। सुनील ने ऑनलाइन साइट के माध्यम से  साउंड सिस्टम का ऑर्डर दिया था। डिलीवरी ब्वॉय घर पर ऑर्डर देने पहुंचा तो डिब्बा खोलने पर उसमें से कबाड़ निकला। भाजपा नेता ने डिलीवरी ब्वॉय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


रेवाड़ी विधानसभा सीट से 2019 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुनील मूसेपुर ने कुछ दिन पहले अमेजन से 30 हजार रुपये कीमत का एक साउंड सिस्टम ऑर्डर किया। डिलीवरी ब्वॉय ने पैकिंग को भाजपा नेता के हाथ में थमा दिया। भाजपा नेता ने मौके पर ही पैकिंग खोल कर देखी तो डिब्बे में गत्ते का कबाड़ और एक पुराना स्पीकर मिला।
विज्ञापन


उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय को वहीं पर बैठाकर मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। डिलीवरी ब्वॉय संदीप ने बताया कि उन्हें कंपनी के गोदाम से माल डिलीवरी करने के लिए दिया जाता है। वह सीधे गोदाम से कस्टमर के पास पहुंचाते हैं। पैकिंग के अंदर क्या है, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं होती। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed