{"_id":"e4db715218e95a39b84edba579d31ee6","slug":"cattle-smuggler-throw-cow-s-from-running-pic-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती पिकअप से गायों को फेंक भागा पशु तस्कर गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती पिकअप से गायों को फेंक भागा पशु तस्कर गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार वारदातों को अंजाम देने वाले मेव गिरोह ने एक और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि गोरक्षा दल की तत्परता के चलते मेव गिरोह ने फायरिंग की और फिर भी पीछा न छूटा तो चलती पिकअप से गायों को फेंककर भाग गए।
घटना में चार गायें घायल हो गईं, जिन्हें गोरक्षा दल के लोगों ने उपचार के लिए भिजवाया। घटना राजस्थान की सीमा से सटे आशियाकी पाचौर गांव की है।
गोरक्षा दल के अधिकारी रिंकू चौहान ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि मेव गिरोह के लोग पिकअप में कई गायों को बांधकर तस्करी कर मेवात की ओर ले जा रहे हैं।
इस पर गोरक्षा दल के सदस्यों ने गांव आशियाकी के निवर्तमान सरपंच जयनारायण की मदद से मेव गिरोह की घेराबंदी की। गोरक्षा दल के प्रधान ने बताया कि खुद को घिरा देख मेव गिरोह के तस्करों ने दो फायरिंग भी की। हालांकि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में उन्होंने चलती गाड़ी से चार गायों को फेंक दिया।
विज्ञापन
एक गाय मेनचौक पर, एक गांव में ही जबकि दो सांपली गांव के पास फेंकी। इस दौरान एक गाय का सींग टूट गया जबकि दो गायों के पैर टूट गए। गोरक्षा दल के लक्ष्मण, योगेश, मोनू आदि ने घायल गायों को उपचार के लिए दादरी स्थित अस्पताल भिजवाया।
सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कर गिरोह की तलाश में जुट गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
-ग्यारसी लाल, जांचकर्ता, कसौला थाना