फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Breaking shutter took millions of mobile

शटर तोड़कर ले गए लाखों के मोबाइल

Sun, 28 Feb 2016 01:19 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो ।
रेवाड़ी ब्यूरो । Updated Sun, 28 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Breaking shutter took millions of mobile

रेवाड़ी। शहरी की पॉश ब्रास मार्केट स्थित दुकान नंबर- 15 में चोरों ने शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को व्यापारियों ने खूब खरी-खोटी सुनाई तथा उन पर चोरों के साथ मिला होने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों से व्यापारियों ने पहले आईजी एवं एसपी को मौके पर बुलाने की बात कही। बाद में डीएसपी बिरेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद डीएसपी ने जल्द ही गुत्थी को सुलझाने का आश्वासन दिया तब जाकर व्यापारी मानें। सेक्टर तीन निवासी रजीनश सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा तो साइड के दोनो लॉक लगे हुए थे, तथा शटर को बीच वाले ताले को तोड़ा हुआ था। अंदर देखा तो अंदर अलमीरा में रखे 105 सेमसंग के स्मार्ट फोन एवं 18 डिस्पले फोन भी गायब थे। चोरी का तरीका मॉडल टाउन में हुई चोरी जैसा ही था। बता दें कि मॉडल टाउन में भी दो फरवरी को चोरों ने लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ किया था, जिसमें पुलिस आज तक सीसीटीवी फूटेज में दिख रहे 6 में किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। व्यापारियों ने कहा कि सोमवार को आईजी ममता सिंह से भी मुलाकात की जाएगी।

-------------------------------------------------------

कुछ इस तरह से हुआ घटनाक्रम

सेक्टर तीन निवासी रजनीश शहर के व्यस्तम मार्केट की दुकान नंबर-15 में सेमसंग मोबाइल का सेल आउटलेट चलाता है। वह शनिवार सुबह 9.40 पर अपनी दुकान को खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देखकर भौचक्का रह गया। देखते-देखते शहर के सभी मोबाइल व्यापारी एकत्रित हो गए। जब दुकान के अंदर देखा तो अंदर अलमारी में रखे 105 मोबाइल गायब थे तथा उनके डब्बे वहीं पर पड़े हुए थे। इसी के साथ आउटलेट मे डिस्पले में लगे सभी 18 मोबाइल भी गायब थे। मौके पर पहुंची सेक्टर तीन चौकी के इंचार्ज को व्यापारियों के गुस्से का भारी सामना करना पड़ा तथा व्यापारी आला अधिकारियों को बुलाने के लिए अड़ गए। इसके बाद साउथ रेंज की आईजी ममता सिंह एवं पुलिस अधिक्षक बलवना सिंह राणा को फोन किया गया। इसके बाद लगभग 11.30 पर डीसएपी बिरेंद्र सैनी पहुंचे, जिनको व्यापारियों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।

--------------------------------------------

व्यापारी बोले, पुलिस को 20 हजार दो चोरी रुक जाएगी

चोरी की घटना के बाद मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन एवं अन्य बाजारों के लोग वहां पर पहुंचे तथा पुलिस पर भड़ास निकालते हुए चोरी के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदारी ठहराया। पुलिस को बीस हजार रुपये महीना दे दो तो चोरी अपने आप रुक जाएगी। मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक झाम एवं हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की गश्त होती ही नहीं है, यदि होती भी है तो वह केवल दुकानदारों से खाना खाकर निकल जाती है। इस पर डीएसपी ने लिखित शिकायत देने की बात कहते हुए कार्रवाई की बात कही।

------------------------------------

पुलिस सुरक्षा करने में नाकाम, दुकान के अंदर ही पड़ेगा सोना

जिस तरह से टारगेट एवं चोरी का तरीका एक जैसा है। इससे मोबाइल व्यापारियों में हड़कंप मंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह से केवल मोबाइल की दुकानों को ही टारगेट कर चोरी की जा रही है तथा चोरी करने का तरीका भी एक जैसा है। पुलिस सुरक्षा करने में नाकाम रही है, इसलिए सभी व्यापारियों को दुकानों की रक्षा के लिए दुकान के अंदर ही सोना पड़ेगा। हालांकि पुलिस ने रात के समय मार्केट में दो पुलिस कर्मियों एवं एक चौकीदार को पूरी तैनात करने की बात कही है।

--------------------------------------

विज्ञापन

डीएसपी बोले हर दुकान के सामने नहीं लगा सकता पुलिस, कहो तो थाना बंद कर दें

डीसएपी वीरेंद्र सिंह सैनी ने व्यापारियों को समझाते हुए कहा कि जिले में पुलिस की भारी कमी है। सारी पुलिस जाट आरक्षण के चलते व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है। पुलिस रात दिन काम कर रही है तथा चोरों पकड़ने के प्रयास में भी लगी हुई है। लेकिन व्यापारी इतने से नहीं माने तथा पुलिस पर लचर रवैये का आरोप लगाते हुए बोले कि 2 फरवरी को हुई चोरी में सभी 6 चोरो सीसीटीवी में साफ दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस पर डीएसपी बोले की हर दुकान के सामने पुलिस नहीं लगाई जा सकती है,यदि आपको ऐसा लगता है कि पुलिस काम नहीं कर रही है तो आप लिखकर दो, थाने एवं चौकी को बंद करा देते हैं।

----------------------------------------

वर्जन

जिस तरह से चोरी की वारदात की गई हैं। इसी तरह से कई राज्यों में चोरी हो चुकी है। अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह है। पुलिस इनको पकड़ने के लिए काफी नजदीक है। जल्द ही यहां पर हुई चोरी को आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। -बिरेंद्र सैनी, डीएसपी, रेवाड़ी।

--------------------

दुकान में 105 मोबाइल अलमारी में और 18 मोबाइल डिस्पले में लगे हुए थे। मोबाइल की कीमतें 1100 रुपये से लेकर 56 हजार तक की है। सभी मोबाइल की कीमत लगभग 18 लाख है। जब में आया दुकान का शटर टूटा हुआ था।

-रजनीश, मालिक, सेमसंग आउटलेट, ब्रॉस मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed