{"_id":"57f6a1224f1c1b4659270423","slug":"beer-crime-rupee-police-rewari-robber","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर के पैसे मांगे तो हथियारबंद बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीयर के पैसे मांगे तो हथियारबंद बदमाशों ने की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
17 Bizarre Facts about beer
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर के पैसे मांगे तो हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेके पर असलहे के बल पर हजारों की लूट करने के साथ ही बीयर की बोतलों से भरी पेटी भी लूट ली। घटना खिजूरी गांव में बुधवार रात करीब दस बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वीरवार को चार आरोपियों को नंगली परसापुर गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
देसी शराब ठेके से ली थी बीयर
एएसआई मुख्त्यार सिंह ने बताया कि गांव खिजूरी निवासी बीर सिंह गांव में स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। वीरवार रात वह ठेके पर बैठा हुआ था। करीब 10 बजे चार युवक ठेके पर पहुंचे तथा बीयर की मांग की। बीयर के पैसे मांगने पर एक युवक ने बीर सिंह पर पिस्तौल तान दी और गल्ले में रखे दो हजार रुपये व बीयर की पेटी लेकर फरार हो गए। युवकों के जाने के बाद बीर सिंह ने ठेकेदार रामफल व पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नंगली परसापुर से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पुलिस ने बुधवार की शाम को चारों युवकों को गांव नंगली परसापुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव समारकिया निवासी देवीदीन, अलवर जिले के भगाना जिला निवासी सुनील, रविन्द्र और मनोज के रुप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे व लूटी गई बीयर बरामद की है।