फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ASI Deceive 20 thousand to give Threat of caught of robbry case

डकैती के केस में फंसाने की धमकी दे ऐंठे 20 हजार

Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ASI Deceive 20 thousand to give Threat of caught of robbry case
भ्रष्टाचार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। डकैती में फंसाने और गाड़ी छोड़ने के एवज में हजारों रुपये लेने पर खोल थाना पुलिस ने अपने ही क्षेत्र की कुंड चौकी प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। डीएसपी सतपाल की ओर से मामले की जांच के बाद आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं केस दर्ज होने से पहले ही आरोपी चौकी इंचार्ज को भनक लग गई और वह फरार भी हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


 फरीदाबाद निवासी मनीष मल्होत्रा ने बताया था कि 20 मार्च को उसका ड्राइवर राकेश कार लेकर कुंड आया था। इस दौरान पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस ने राकेश को जांच के लिए रुकवा लिया। मौके पर मौजूद कुंड चौकी इंचार्ज एएसआई सरजीत गाड़ी व चालक को लेकर थाने पहुंच गए। काफी देर की पूछताछ के बाद चालक राकेश को तो पुलिस ने छोड़ दिया, परंतु गाड़ी को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


सूचना के बाद गाड़ी मालिक मनीष मल्होत्रा भी कुंड चौकी में पहुंच गए। काफी देर बातचीत के बाद कुंड चौकी इंचार्ज सरजीत ने मनीष ने गाड़ी छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे और न देने पर डकैती में फंसाने की धमकी दी। मनीष ने 20 हजार रुपये देकर गाड़ी तो छुड़ा ली, लेकिन उसी दिन रेवाड़ी की एसपी संगीता कालिया के पास शिकायत दर्ज भी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच डीएसपी सतपाल सिंह को सौंपी। 26 मार्च को डीएसपी ने अपनी जांच में चौकी इंचार्ज सरजीत को दोषी पाया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की। बृहस्पतिवार को खोल थाना पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजस्थान से डकैतों के आने की सूचना पर चौकी में खड़ी कराई थी कार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को राजस्थान के अलवर जिले में डकैती की एक वारदात हुई थी। वारदात के बाद राजस्थान पुलिस ने सटे जिले रेवाड़ी पुलिस को भी अलर्ट किया था। राजस्थान सीमा से सटे कस्बा कुंड चौकी पुलिस नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राकेश को जांच के लिए रोका था तथा डकैती के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी थी।

पहले भी चौकी इंचार्ज पर लग चुके हैं कई बार आरोप
कुंड चौकी में प्रभारी रहे सरजीत सिंह इससे पहले जिले की ही डहीना समेत कई चौकियों में इंचार्ज रहे हैं। इलाकाई लोगों और पुलिस सूत्रों का कहना है कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ भ्रष्टाचार की पहले भी शिकायत हुई, लेकिन कभी मामला थाना स्तर से आगे ही नहीं बढ़ पाया।

26 तारीख से फरार है एएसआई
एएसआई सरजीत की पुलिस महकमे में पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डीएसपी की जांच में दोषी सिद्ध होने की बात उसे पता चल गई। यही नहीं यह भी पता चल गया कि उसके खिलाफ खोल थाने में ही मुकदमा भी दर्ज होने वाला है। इसके बाद वह थाने में कोई विभागीय काम बता दूसरे जिले के लिए 26 मार्च को ही निकल गया था। जिसके बाद से आज तक उससे संपर्क नहीं हो सका है।


जांच में पाया गया दोषी: डीएसपी
डीएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में कुंड चौकी इंचार्ज पर लगे 20 हजार रुपये लेने के आरोप में सच्चाई सामने आई है। जिसके चलते उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चौकी इंचार्ज सरजीत फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed