{"_id":"163c81c949a544fe6b17a80db297c21a","slug":"allegation-of-watchman-for-stolan-of-computer-and-transfarmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार पर कंप्यूटर और ट्रांसफार्मर चोरी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार पर कंप्यूटर और ट्रांसफार्मर चोरी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट कमेटी सचिव ने कार्यालय के एक चौकीदार पर कमेटी कार्यालय से कंप्यूटर सिस्टम चोरी का आरोप लगाया है।
सचिव का कहना है कि इस चौकीदार को कुछ समय पहले ही हटाया गया था। इससे पहले भी कार्यालय से एक ट्रांसफार्मर भी गायब हुआ था।
कमेटी सचिव ने पुलिस को दी शिकायत कहा है कि भाकली गांव के कृष्ण कुमार को उच्च अधिकारियों की मंजूरी न मिलने के कारण मार्केट कमेटी से 30 सितंबर, 2015 को हटा दिया गया था।
उन्होंने कहा कि 14 जुलाई, 2014 में कार्यालय परिसर से इस चौकीदार की ड्यूटी रहते हुए बिजली का ट्रांसफार्मर भी चोरी हो गया था। जबकि उससे उस वक्त टेलीफोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने दुकान पर ठीक करवाने के लिए दे रखा है लेकिन जब उसे कार्यालय में लाने के लिए कहा तो वह ट्रांसफार्मर को कार्यालय में लेकर नहीं पहुंचा ।
इससे प्रतीत होता है, उसने ट्रांसफार्मर को कहीं बेच दिया। उन्होंने आशंका जताई कि इसी व्यक्ति का कंप्यूटर चोरी के साथ-साथ बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी में भी हाथ है। मार्केट कमेटी के सचिव की शिकायत पर कोसली पुलिस ने कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।