फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused changed ATM card and withdrew 92 thousand rupees on pretext of helping In Rewari

Rewari: मदद के बहाने से आरोपियों ने एटीएम कार्ड बदल निकाले 92 हजार रुपये, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Mon, 31 Jul 2023 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 31 Jul 2023 11:10 AM IST
सार

धारूहेड़ा की प्रजापति कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि उसने केनरा बैंक में खाता है। 26 जुलाई को नया एटीएम कार्ड बनवाया था। रविवार को उसका देवर राहुल एटीएम कार्ड का पिन बनाने के लिए गया था। एटीएम बूथ पर तीन युवक खड़े थे, जिन्होंने एटीएम का पिन बनाने के लिए राहुल की मदद की।

विज्ञापन
Accused changed ATM card and withdrew 92 thousand rupees on pretext of helping In Rewari
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बा में सोहना रोड पर मदद का झांसा देकर दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से करीब 92 हजार रुपये साफ कर दिए। मोबाइल में मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा की प्रजापति कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि उसने केनरा बैंक में खाता है। 26 जुलाई को नया एटीएम कार्ड बनवाया था। रविवार को उसका देवर राहुल एटीएम कार्ड का पिन बनाने के लिए गया था। एटीएम बूथ पर तीन युवक खड़े थे, जिन्होंने एटीएम का पिन बनाने के लिए राहुल की मदद की। इसी दौरान आरोपयों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


घर पहुचंने पर सुमन के मोबाइल पर 10-10 हजार रुपए निकलने के दो मैसेज आए। सुमन ने तुरंत राहुल से पूछा तो उसने बताया कि वह तो सिर्फ पिन बनाने गया था। खाते से कोई पैसे नहीं निकाले। इसके बाद सुमन तुरंत बैंक की शाखा में पहुंचकर एटीएम कार्ड बंद कराया। आरोपियों ने बैंक खाते से 92 हजार रुपए निकाल लिए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने सुमन की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed