{"_id":"5cd4709ebdec220755417b8c","slug":"91557426334-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ को आ गई नींद, तेल चोरी का आरोपी थाने से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपीओ को आ गई नींद, तेल चोरी का आरोपी थाने से फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इंडियन ऑयल कंपनी की पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले गिरफ्तार किए गया आरोपी जोगिंद्र रात्रि ड्यूटी के दौरान एसपीओ के सोने पर थाने से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी सहित दोनों एसपीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित कर छापामारी शुरू कर दी है।
रामपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल निवासी जोगिंद्र को पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में पांच मई को गिरफ्तार किया था। जिसे पूछताछ के लिए थाने में रखा गया था। बुधवार रात को आरोपी की निगरानी में स्पेशल पुलिस ऑफिसर विक्रम सिंह और रविंद्र को तैनात किया गया था। बताया गया है कि रात को करीब साढे़ 11 बजे दोनों एसपीओ को नींद आ गई । जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी जोगिंद्र वहां से फरार हो गया। करीब आधा घंटे बाद आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी का कहीं भी सुराग नहीं मिल पाया। रामपुरा थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार की शिकायत पर आरोपी जोगिंद्र एवं दोनों एसपीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।