{"_id":"5ca3b91dbdec222dc9130d26","slug":"91554233629-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से नकदी, जेवरात व मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से नकदी, जेवरात व मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक महिला का पर्स व मोबाइल और योगा एक्सप्रेस ट्रेन में उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति का पर्स व दो मोबाइल चोरी हो गए। चंडीगढ़ व मुजफ्फरनगर राजकीय रेलवे पुलिस से जीरो एफआईआर मिलने के बाद रेवाड़ी जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में नारनौल के मोहल्ला नलापुर निवासी गीता सैनी ने बताया कि वह चंडीगढ़ जाने के लिए रेवाड़ी स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके बैग से मोबाइल, एक पाजेब व करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी करने के बाद आरोपित फरार हो गया। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद गीता सैनी ने जीआरपी को मामले की शिकायत दी। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए रेवाड़ी भेज दिया। दूसरी ओर हरिद्वार के संतोष नगर ज्वालापुर निवासी विकास वर्मा ने बताया कि वे योगा एक्सप्रेस में हरिद्वार जा रहे थे। रेवाड़ी के निकट उनकी सीट पर रखे दो मोबाइल व पर्स चोरी हो गया। दिल्ली के निकट पहुंच कर उन्हें चोरी के बारे में पता लगा। ट्रेन के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी को शिकायत दी। मुजफ्फरनगर से जीरो एफआईआर मिलने के बाद रेवाड़ी जीआरपी ने दोनों ही मामलों में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।