फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल
रेवाड़ी। रेवाड़ी-कोटकासिम रोड पर गढ़ी बोलनी गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा और भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह शाम साढ़े 7 बजे अपनी भतीजे भूपेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटकासिम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वे गढ़ी बोलनी स्कूल के समीप स्थित पुलिस नाका के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए और चिकित्सकों ने उनको पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान लेकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed