फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रिंस हत्याकांड : कार्रवाई नहीं होने पर थाने पहुंचे डेढ़ दर्जन गांवों के लोग

प्रिंस हत्याकांड : कार्रवाई नहीं होने पर थाने पहुंचे डेढ़ दर्जन गांवों के लोग

Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रिंस हत्याकांड : कार्रवाई नहीं होने पर थाने पहुंचे डेढ़ दर्जन गांवों के लोग
प्रिंस हत्याकांड : कार्रवाई नहीं होने पर थाने पहुंचे डेढ़ दर्जन गांवों के लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रिंस हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज भूड़ला मालपुरा, संगवाड़ी, सालावास सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों ने वीरवार को धारूहेड़ा थाना पहुंचकर पुलिस को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया है। लामबंद ग्रामीणों का कहना है कि यदि शनिवार तक साजिश करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो रविवार को भूड़ला में महापंचायत कर हाईवे जाम करने समेत अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। आठ वर्षीय प्रिंस हत्या मामले में पीड़ित परिवार एक दुकानदार और उसके बेटे पर साजिश करने की लिखित में शिकायत दे चुका है। इस मामले में पुलिस ने केवल मुख्य आरोपी दिगंबर को ही गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हुआ है। थाने में अनेक गांव के सरपंच और राजनीतिक पार्टियों के लोग मौजूद रहे। वीरवार को सूचना मिली की ग्रामीण प्रिंस हत्या मामले में हाईवे जाम करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद रेवाड़ी पहुंचकर एसपी से मिलने की बात चली। बाद में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वीरवार को धारूहेड़ा थाने में ही अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत कर आगे की रणनीति बनाने की योजना तैयार की गई। ग्रामीणों को हाईवे पर एकत्रित होते देख पुलिस की सांसें फूल गईं। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर गजेंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

---
समर्थन में आई बार और सरपंच एसोसिएशन
पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों के लामबंद होने के बाद रेवाड़ी बार एसोसिएशन ने हत्या को जघन्य अपराध बताकर अपने समर्थन का एलान किया है। जिले की सरपंच एसोसिएशन की तरफ से भी कार्रवाई के लिए समर्थन देने की बात कही है। बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट जसबीर यादव ने बताया कि मासूम की हत्या को कोई भी तबका बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इसलिए वकील पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। यदि कार्रवाई के लिए आंदोलन करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed