फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   वारदात मे शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

वारदात मे शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
वारदात मे शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
धमकी देते हुए किया था हवाई फायर, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खेेतों में काम कर रहे युवक को धमकी देने एवं हवाई फायर करने की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को कसौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पातुहेडा निवासी सोनू, गांव लाला निवासी अजय तथा राजस्थान के जिला भीलवाड़ा निवासी महेन्द्र के रूप मे हुई है।

पुलिस ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात को पातुहेडा निवासी मनित अपने खेत में ट्यूब से पानी लगा रहा था। रात को करीब 11 बजे पातुहेडा निवासी सोनू अपनी पिकअप गाड़ी लेकर वहां आया और ट्यूब पर गाड़ी चढ़ा कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर मनित की सोनू के साथ कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद सोनू वहां से चला गया। कुछ समय बाद ही सोनू आधा दर्जन युवकों के साथ वहां पहुंचा और मनित को धमकी देते हुए हवाई फायर करते हुए, पहले से चल रहे केस में राजीनामा करने के लिए धमकी दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने मनित की शिकायत पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। उक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed