फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। एक महिला के साथ दुष्कर्म करने व उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने में सहयोग करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ कांता देवी ने बताया कि एक महिला ने सात मई को पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि उसकी शादी नवंबर 2018 में हुई थी। 12 अप्रैल 2019 को उसे एक महिला ने किसी काम से अपने घर बुला लिया। महिला उसे एक कमरे में लेकर गई। कमरे अमित पहले से मौजूद था। आरोपी महिला ने पीड़ित महिला को कमरे के अंदर छोड़ दिया और बाहर से कमरा बंद कर दिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद आरोपी महिला भी वहां आ गई । महिला ने धमकी दी कि उसने दोनों की वीडियो बना ली है। इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगी। 20 अप्रैल को महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म कराया। महिला अपने मायके गई तो पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि पीड़िता के पति ने दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला, आरोपी अमित और पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को बुधवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed