{"_id":"5b3d21544f1c1bc4248b4822","slug":"81530732884-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध की नीयत से घर मे घुसने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध की नीयत से घर मे घुसने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध की नीयत से घर में घुसने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में अपराध की नीयत से घर में घुसने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भी गोकलगढ़ निवासी रवि है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोकलगढ़ निवासी ईश्वर सिंह ने उक्त आरोपी पर रात के समय अपराध की नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में ईश्वर सिंह ने बताया कि दो जुलाई की रात को वह परिवार सहित अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी अपराध की नीयत से दीवार फांदकर घर में घुस आया। आवाज होने पर परिवार के लोग जाग गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने ईश्वर सिंह की शिकायत आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।