{"_id":"5b0714d44f1c1b8f6e8b4725","slug":"81527190740-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज के आधार पर हत्यारोपी की जमानत कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज के आधार पर हत्यारोपी की जमानत कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हत्या के मामले में जेल में बंद आलू गैंग के सदस्य की जमानत कराने के लिए फर्जी कागजात जमा कराने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम जिले के फर्रूखनगर की बाहरी बस्ती निवासी सतबीर व गढ़ी नाथेखा निवासी रोशन के रूप में हुई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौड़ की अदालत के रीडर की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि फरवरी 2017 में झोटा गैंग के एक सदस्य की हत्या करने के मामले में आलू गैंग का योगेश उर्फ भोटा जेल में बंद है। अदालत ने एक लाख रुपये के सिक्योरिटी बांड पर योगेश उर्फ भोटा को जमानत दे दी थी। योगेश की जमानत के लिए फर्रूखनगर निवासी सतबीर ने स्वयं को गांव मुसेपुर निवासी बताते हुए जमीन की जमाबंदी व आधार कार्ड अदालत में जमा कराए थे। आरोपी रोशन लाल ने भी स्वयं को मुसेपुर गांव का नंबरदार बताते हुए पहचान पत्र अदालत में जमा कराया था। अदालत में जमा कराए गए सभी कागजातों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए। इसके अलावा आरोपियों की ओर से अदालत में हलफनामा भी जमा कराया गया था, वह भी फर्जी था। फर्जी कागजात पाए जाने पर नायब कोर्ट ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अदालत में पहुंच गई और रीडर ब्रह्मप्रकाश की शिकायत पर दोनों के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद बुधवार रात को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।