फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लूटी कार व हजारों रुपये

लूटी कार व हजारों रुपये

Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
लूटी कार व हजारों रुपये
बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार और 60 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली क्षेत्र के गांव मुमताजपुर निवासी संत कुमार से बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कनीना के समीप कार और साठ हजार रुपये लूट लिए और उसे कोसली के समीप धनिया मोड पर फेंककर भाग गए। वहीं लूट का मामला तीन थानों कि सीमा विवाद में रात भर उलझा रहा। आखिर में महेंद्रगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया।
गांव मुमताजपुर निवासी संत कुमार अपनी स्विफ्ट कार लेकर किसी काम से महेंद्रगढ़ गया था। घर लौटते समय सोमवार शाम करीब आठ बजे गांव बुचावास के पास बोलेरो लेकर खड़े करीब पांच युवकों से उसे रुकने का इशारा किया। जैसे ही संत कुमार ने कार रोकी, उसी दौरान तीन चार बदमाशों ने संत कुमार को पिस्टल लगा दी और कार में पिछे बैठा लिया। इसके बाद दो तीन घंटे चक्कर लगवाने के बाद बदमाश संत कुमार को धनिया मोड पर उतार गए और उससे 60 हजार रुपये और कार लेकर फरार हो गए। वहीं आरोपी संत कुमार के मोबाइल की बैटरी भी साथ ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद संत कुमार ने जैसे तैसे थाना कोसली पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई, लेकिन वहां उसे वारदात उसकी सीमा में न होने की बात कही। इसके बाद नाहड़ चौकी प्रभारी दिनेश कुमार के सहयोग से संत कुमार को गांव पहुंचाया गया। वहीं रात को ही कनीना थाना में इस वारदात कि सूचना दी गई, लेकिन कनीना थाना ने उसकी सीमा का मामला ना बता कर महेंद्रगढ़ का मामला बताया। इसके बाद महेंद्रगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय पर गंभीरता से एक्शन लेती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed