फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पत्नी के साथ अभद्रता का किया विरोध तो दंपति को पीटा

पत्नी के साथ अभद्रता का किया विरोध तो दंपति को पीटा

Sun, 17 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ अभद्रता का किया विरोध तो दंपति को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के साथ अभद्रता करने वालों का विरोध करने पर दंपति से मारपीट का मामला सामने आया है। फिलहाल दंपति का शहर के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार को पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान वह ट्रैक्टर में सवार होकर जिप्सम लेने चला गया, वापस लौटने पर देखा कि उसकी पत्नी को कुछ लोग खींचकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि पीड़ित दंपति के बयान ले लिए हैं। पति ने उसकी पत्नी से अभद्रता का आरोप लगाया है। विरोध करने पर दोनों से मारपीट की गई। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed