फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   टैंकर चालकों से मिलीभगत कर निकालते थे तेल, सीआईए ने डीजल के 22 ड्रम समेत तीन को पकड़ा

टैंकर चालकों से मिलीभगत कर निकालते थे तेल, सीआईए ने डीजल के 22 ड्रम समेत तीन को पकड़ा

Sat, 21 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
टैंकर चालकों से मिलीभगत कर निकालते थे तेल, सीआईए ने डीजल के 22 ड्रम समेत तीन को पकड़ा
टैंकर चालकों से मिलीभगत कर निकालते थे तेल, सीआईए ने डीजल के 22 ड्रम समेत तीन को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव करनावास स्थित तेल कंपनियों के टर्मिनल से निकलने वाले टैंकरों से डीजल चोरी करने वालों पर सीआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को गांव कमालपुर स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर टैंकरों से डीजल निकालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप, ट्रैक्टर के साथ 22 ड्रमों में भरा पांच हजार लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई तेल का अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों के अलावा गोदाम मालिकों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव करनावास स्थित ऑयल डिपो से तेल भरवाकर जाने वाले चालक आसपास के ढाबों पर टैंकर खड़ा कर तेल चोरी करवाते हैं। इस सूचना के बाद सीआईए इंचार्ज विद्यासागर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें एएसआई रणबीर, इंद्रजीत, प्रधान सिपाही शिवकुमार, प्रवीण कुमार, सिपाही बीर सिंह, विक्रम व सतपाल समेत अन्य को शामिल किया गया था। टीम ने करीब एक सप्ताह तक टैंकर से तेल चोरी करने वालों पर नजर रखी। शुक्रवार को जानकारी पुख्ता होने पर टीम ने एक साथ कमालपुर गांव में बने दो गोदामों पर छापा मारा। पुलिस ने एक गोदाम से चोरी के डीजल से भरे 17 ड्रम, एक पिकअप गाड़ी, एक ट्रैक्टर और तेल चोरी में लिप्त तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने इसके बाद दूसरे गोदाम पर छापा मारकर चोरी के डीजल से भरे पांच ड्रम बरामद किए हैं। दोनों गोदामों से करीब पांच हजार लीटर डीजल बरामद किया है।
विज्ञापन


तीन काबू, गोदाम मालिकों पर भी केस दर्ज
सीआईए की टीम ने सबसे पहले कमालपुर में रामधन के गोदाम पर छापा मारकर तेल चोरी करने वाले बावल के झाबुआ निवासी काशी राम, राजस्थान के गांव मुंडियाखेडा निवासी हवा सिंह, पिकअप चालक यूपी के सुल्तानपुर निवासी गोविंद को काबू किया। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के अलावा गोदाम मालिकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
एक माह में चौथी बड़ी कार्रवाई
तेल चोरी का अवैध धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने एक माह के दौरान चौथी बड़ी कार्रवाई की है। 21 जून को धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर कार्रवाई की। उसके बाद 28 जून को लालपुर नहर के पास पिकअप से चोरी का डीजल पकड़ा था। दो दिन पहले एसपी की स्पेशल स्टाफ ने एनएच-71 पर टैंकर से तेल चोरी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथों काबू किया था।

----------
कोट
टैंकरों से डीजल चोरी करके बेचने वालों का पूरा नेटवर्क है। इसको हर हाल में ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed