{"_id":"5af496544f1c1b62098b9689","slug":"71525978708-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल आए तीन मिनट में फाइनेंस कंपनी से 16.50 लाख लूटकर ऑटो से चलते बने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदल आए तीन मिनट में फाइनेंस कंपनी से 16.50 लाख लूटकर ऑटो से चलते बने
Updated Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल आए तीन मिनट में फाइनेंस कंपनी से 16.50 लाख लूटकर ऑटो से चलते बने
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
शहर के सेक्टर-4 स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से वीरवार सुबह नौ बजे पैदल ही आए तीन बदमाशों ने रिवाल्वर दिखाकर 16.50 लाख रुपये लूट लिए। सुबह ही हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश लूट के बाद बस स्टैंड तक ऑटो में फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने के बाद बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज से फोटो लेकर तलाश तेज कर दी है।
सेक्टर-4 में भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने अपना शाखा कार्यालय खोला हुआ है। कंपनी के क्रेडिट मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों बदमाश सुबह करीब 9.15 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लोन के बारे में जानकारी लेने की इच्छा जताई। उन्होंने दस बजे के बाद आने को कहा। इसके बाद युवक चले गए। करीब 15-20 मिनट बाद तीनों युवक फिर वहां पहुंचे और आते ही उन्होंने राजेंद्र सिंह के सिर पर रिवाल्वर सटा दी। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि यदि कुछ चालबाजी की तो गोली चला दी जाएगी। जिंदगी चाहते हो तो सेफ की चाबी हमारे हवाले कर दे। घबराए राजेंद्र सिंह ने सेफ की चाबी बदमाशों को दे दी। बदमाशों ने सेफ में रखी 16,36,241 रुपये की राशि बैग में भरकर पैदल ही वहां से फरार हो गए। बदमाश जाते समय नकदी के साथ राजेंद्र का मोबाइल भी छीन ले गए। घटना के समय राजेंद्र सिंह ऑफिस में अकेले थे। इस कारण बदमाश वहां से आसानी से निकलने में कामयाब हो गए। लूट के बाद राजेंद्र सिंह ने कुछ देर बाद बाहर निकलकर आसपास के लोगों को घटनाक्रम से अवगत कराकर पुलिस को जानकारी दी। करीब 16.50 लाख लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। जिले की नाकेबंदी कराने के साथ मौके पर डीएसपी गजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने के बाद जांच प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के साथ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
---------------
सीसीटीवी में कैद बदमाश, ऑटो में मिला लूटा मोबाइल
फाइनेंस कंपनी कार्यालय में सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मी नहीं है। हालांकि बदमाश कार्यालय के समीप लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उसकी फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है। बदमाशों ने लूट के दौरान राजेंद्र सिंह का मोबाइल भी छीन लिया था। इसके बाद वे बाईपास से एक ऑटो लेकर बस स्टैंड तक गए। इस दौरान राजेंद्र सिंह का छीना मोबाइल भी ऑटो में गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब राजेंद्र सिंह के फोन पर काल की तो वह फोन ऑटो चलाने वाले ने उठाया। चालक ने बताया कि तीन युवक उसके ऑटो में सवार होकर बस स्टैंड तक गए थे। तीनों जल्दी में थे इसी दौरान यह मोबाइल भी ऑटो में ही छूट गया। ऑटो चालक विक्रम सिंह बाईपास पर ही स्थित एक दुकान पर भी कार्य करता है।
विज्ञापन
---------------
मंगलवार को कोटकासिम में भी हुई कर्मियों से हुई लूट
यह फाइनेंस कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों का ऋण देने का कार्य करती है। रेवाड़ी शाखा का कार्यक्षेत्र रेवाड़ी, अलवर और महेंद्रगढ़ जिला है। इन स्वयं सहायता समूहों से ऋण एवं ब्याज का कलेक्शन प्रतिदिन होता है। बुधवार को भी पहले के अलावा करीब 12 लाख रुपये की रिकवरी थी। देर शाम तक रिकवरी के बाद अगले दिन यह पैसा बैंकों में जमा कराया जाता। मंगलवार देर शाम को निकटवर्ती अलवर जिला के कोटकासिम कस्बे के पास भी कंपनी के दो कर्मचारियों से बदमाशों ने 63 हजार रुपये लूटे थे। इसका मामला कोटकासिम थाने में दर्ज कराया गया है। कोटकासिम के पास इससे पहले भी इसी कंपनी के एक कर्मचारी से लूट की गई थी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।
--------
वर्जन
फिलहाल राजेंद्र सिंह की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतपाल सिंह, डीएसपी