{"_id":"5aac1c314f1c1b8f778b5e68","slug":"71521228849-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का रास्ता रोक अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का रास्ता रोक अभद्रता करने के मामले में बावल पुलिस ने वीरवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार महिला के पति ने शिकायत देते हुए उक्त आरोपी पर आरोप लगाया था कि 14 मार्च की शाम को उसकी पत्नी कूड़ा डालने के लिए जोहड़ की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही प्रीतम ने जबरदस्ती उसे रास्ते में रोक लिया और हाथ पकड़ कर अभद्रता की। महिला द्वारा विरोध करते हुए शोर करने पर पीड़िता का पति भी मौके पर पहुंच गया। जिस पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने व एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।