फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   टीवी मिस्त्री ने की फांसी

टीवी मिस्त्री ने की फांसी

Mon, 22 Jan 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
टीवी मिस्त्री ने की फांसी
टीवी मेकेनिक ने दुकान में फांसी लगा जान दी
विज्ञापन

,,,,1
अमर उजाला ब्यूरो
बावल।
क्षेत्र के गांव गुजर माजरी में शनिवार की रात को एक व्यक्ति ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कासिमपुर निवासी प्रकाश (35) ने गुजर माजरी गांव में टीवी रिपेयरिंग की दुकान कर रखी है। वह उसी मकान में अकेला रहता था, जिसका रास्ता भी दुकान में होकर था। शनिवार रात वह शटर नीचे कर सोने के लिए चला गया। रविवार दोपहर को एक बच्चे ने दुकान में रखी अपनी साइकिल लेने के लिए शटर खोला तो प्रकाश फांसी पर लटका था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed