{"_id":"5ca8fdf5bdec2213f9330200","slug":"61554578933-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आइपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआइए धारूहेड़ा ने एक रेजिडेंट सोसायटी स्थित फ्लैट से आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गांव नूरपुर निवासी दिनेश व अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से नकदी व सामान भी बरामद किया है।
जानकारी अनुसार सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली कि धारूहेड़ा स्थित एम टू के रेजिडेंट सोसायटी में एक फ्लैट में रॉयल चैलेंज बैंगलुरु व कोलकात्ता नाइट राइडर के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना पर एएसआई प्रदीप, एएसआई इकबाल, हेडकांस्टेबल अमित, सिपाही नसीब व विकास की टीम ने फ्लैट पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश व अरुण को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल, तीन रजिस्टर, चार्जर, एक पावर प्लग व 3300 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।