{"_id":"5c4766c3bdec224c974cffab","slug":"61548183235-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सेंट्रल बैंक का एटीएम उखाड़ा, ले जाने में रहे असफल, आठ लाख बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सेंट्रल बैंक का एटीएम उखाड़ा, ले जाने में रहे असफल, आठ लाख बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने सेंट्रल बैंक का एटीएम उखाड़ा, ले जाने में रहे असफल, आठ लाख बचे
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में सक्रिय एटीएम चोर गिरोह ने एक बार फिर से पुलिस के लिए कड़ी चुनौती पेश की है। चोर सोमवार की रात को शहर के ऑटो मार्केट के समीप स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम को उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बारिश हो रही थी। बदमाश आसानी से निकल जाने में कामयाब हो गए। इसकी वजह से एटीएम के आठ लाख रुपये सुरक्षित बच गए। मंगलवार सुबह एटीएम उखड़ा हुआ देखकर इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस और बैंक प्रबंधन को दी जिसके बाद पुलिस ने मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
सेंट्रल बैंक का एटीएम शाखा परिसर में ही लगा हुआ है। सोमवार की रात को करीब तीन से चार बजे के बीच पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने पहले एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़ा। इसे बाद सीसीटीवी कैमरों पर काला तेल लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ लिया। एटीएम का वजन करीब पांच से छह क्विंटल की होने के कारण बदमाश उसको ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि बदमाश मशीन को खिंचकर दरवाजा तक ले आए थे लेकिन ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। मंगलवार सुबह बारिश रुकने के बाद स्टेशन की तरफ जाने वाले यात्रियों ने एटीएम बूथ का दरवाजा उखड़ा देखा तो इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों के माध्यम से पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी। सूचना पाकर शहर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद प्रबंधक राकेश गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है लेकिन उसमें बदमाशों द्वारा काला तेल लगाने के कारण उनकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि एटीएम में करीब आठ लाख रुपये की राशि थी जो लूटने से बच गई।