फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघा किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने के बाद शादी करने का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला बिजनौर के नूरपुर गांव निवासी अंकुर के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई पपीता ने बताया कि 2 जनवरी को पीड़ित महिला ने उक्त आरोपी पर दुष्कर्म और शादी का झांसा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पहले गुरुग्राम स्थित किसी कंपनी में काम करती थी। वहां से नौकरी छोड़कर वह बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित दूसरी कंपनी में नौकरी की तलाश में आई थी। इसके बाद युवती मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रही थी। गुरुग्राम में आरोपी अंकुर व पीड़िता दोनों आमने सामने के मकान में किराये पर रहते थे। 19 अगस्त 2018 को उक्त आरोपी पीड़िता के घर आया था। जब पीड़िता आरोपी के लिए चाय बनाने गई तो आरोपी ने कोई दवा उसे सुंघा दी। जिससे वह बेहोश हो गई थी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। होश आने पर आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया था। 14 अक्तूबर को आरोपी फिर से महिला के घर आया और शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया। बाद में महिला को पता चला कि 12 दिसंबर को आरोपी ने किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। शादी की जानकारी मिलते ही महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed