{"_id":"5b50eaaa4f1c1b466d8b5d21","slug":"61532029610-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हमलावर नहीं चढ़े हत्थे, पुलिस ने गुरुग्राम में डाला डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी हमलावर नहीं चढ़े हत्थे, पुलिस ने गुरुग्राम में डाला डेरा
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी हमलावर नहीं चढ़े हत्थे, पुलिस ने गुरुग्राम में डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर संगवाड़ी के निकट एक होटल पर बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाईयों पर हुए पर ढाबा के कारिंदों द्वारा किए गए हमले के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि कसौला पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन भाईयों के बयान लेने के लिए पुलिस रोहतक पीजीआइएमएस पहुंची है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुरूवार को पुलिस टीमों ने गुरुग्राम में डेरा डाले रखा। राजस्थान के सीकर के रहने वाले तीन भाई बहन दिल्ली जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में सवार हुए थे। बुधवार दोपहर बस दिल्ली-जयपुर हाईवे पर संगवाड़ी गांव के निकट ढाबा पर खाना खाने के लिए रूकी थी। इसी दौरान युवती टॉयलेट के लिए होटल पर जा रही थी। इसी दौरान ढाबा के ही एक करिंदे ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो ढाबा के अन्य करिंदों ने मिलकर लड़की के साथ मारपीट कर दी। लड़की की आवाज सुनकर उसके भाई मौके पर पहुंचे तो हमलावरों उन पर हमला बोल दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आया गया जहां से उनको रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा बयान होने के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।