{"_id":"5b4114bc4f1c1bc1248b51ba","slug":"61530991804-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज चोरी करने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाज चोरी करने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी अनाज मंडी में हुई चोरी की वारदात में शामिल था राजस्थान का गिरोह, नौ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को अनाज चोरी करने के मामले में राजस्थान के एक गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को भिवानी कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान अजमेर जिला निवासी रामराज, सांवरलाल, टोंक जिला निवासी गिरधारी, हेमराज, शकराम, रंगलाल, छोटू, भोंदू व जयपुर निवासी रामधन के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल भिवानी जेल में अनाज चोरी के मामले में बंद थे। जांच अधिकारी एएसआई अजय ने बताया कि 25 मई को भिवानी पुलिस ने अनाज चोरी के मामले में उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने भिवानी पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि रेवाड़ी में भी अनाज चोरी करने की वारदात का खुलासा किया था। भिवानी पुलिस ने इसके बारे में रेवाड़ी पुलिस को सूचना दी थी। मॉडल टाउन पुलिस ने अब उक्त आरोपियों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से रेवाड़ी में की गई वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।