{"_id":"5a453e3d4f1c1bce408bfbe6","slug":"61514487357-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नीतियों का शहर में दो जगह विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी नीतियों का शहर में दो जगह विरोध
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत कपिल की बरामदगी के लिए प्रधानमंत्री को लिखेंगे 20 हजार पोस्टकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के रेलवे स्टेशन से पांच माह पूर्व अपहृत हुए तीन वर्षीय बच्चे कपिल की बरामदगी के लिए जन संघर्ष कमेटी ने वीरवार को आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। कपिल की बरामदगी के लिए कमेटी सदस्यों ने जिले से प्रधानमंत्री के नाम 20 हजार पोस्टकार्ड भेजने का ऐलान किया है। वहीं उन्होंने रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों से पाक्षिक संपर्क कर जवाब-तलब करने के साथ-साथ स्थानीय विधायक और केंद्रीय मंत्री के माध्यम से रेलमंत्री को स्टेशन की सुरक्षा संबंधी अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया जाएगा।
गौर हो कि राजस्थान के दौसा जिले का एक परिवार 25 जुलाई को ट्रेन से गुरुग्राम की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर उनका तीन वर्षीय बेटा कपिल लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शहर के सामाजिक संगठनों ने मिलकर कई बार उसकी बरामदगी की मांग की, लेेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।
वीरवार को जनसंघर्ष कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध की अध्यक्षता में हुई। कमेटी प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पहला प्रस्ताव जिले से प्रधानमंत्री को 20 हजार पोस्टकार्ड लिखवाकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। वहीं दूसरा प्रस्ताव रेलवे सुरक्षा अधिकारियों से इस मामले के संबंध में मिला जाएगा और प्रोग्रेस रिपोर्ट की मांग की जाएगी। वहीं तीसरा स्थानीय विधायक और केंद्रीय मंत्री के माध्यम से रेलमंत्री को रेलवे स्टेशनों पर फैली असुरक्षा से अवगत कराया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से वर्ष 2013 में पारुल नाम की लड़की और वर्ष 2014 में दिव्या नामक लड़की का भी अपहरण हुआ था। अब कपिल का अपहरण हो गया। बच्चे देश की धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान सर्वसुख यादव, राजबाला यादव, सरोज यादव, आनंद यादव, कमांडेंट गजराज सिंह यादव, कप्तान रणबीर सिंह यादव, दिनेश कपूर, डॉ. एल एन शर्मा, अशोक यादव, विजयपाल, धीरज यादव, बसंत कुमार, लालसिंह यादव, अजयसिंह अधिवक्ता, पवनकुमार अधिवक्ता, अमर सिंह राजपुरा,राकेश यादव, नरेशकुमार, अभयसिंह आर्य, सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव, रिंकू अधिवक्ता, बलवंत सिंह, हरि सिंह, प्रवीन कुमार, रामबीर चौहान, ओमप्रकाश, सतपाल, लक्ष्मण सिंह, रमेशकुमार, नेकीराम, मा. हुकम सिंह यादव, अमरसिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
---
27 सीसीटीवी कैमरे वह भी खराब
रेवाड़ी रेलवे जंक्शन उत्तरी भारत के बड़े जंक्शनों में से एक है। यहां से छह लाइनें गुजरती हैं। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था यहां दोयम दर्जे की है। रेलवे जंक्शन पर लगे 27 सीसीटीवी कैमरों में से अधिकांश खराब हैं। यही कारण है कि कोई भी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति अपना काम कर लेता है। सीसीटीवी कैमरे खराब होने के चलते ही कपिल का कोई सुराग नहीं लग रहा। हालांकि रेलवे को निर्भया फंड के तहत रेलवे जंक्शन पर 110 सीसीटीवी कैमरे लगाने हैं। लेकिन उसमें अभी समय लगेगा।
---
रेलवे जंक्शन के खराब सीसीटीवी कैमरों का मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही निर्भया फंड के तहत यहां पर 110 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
सौम्या माथुर, डीआरएम, जयपुर मंडल