{"_id":"5c71a3e1bdec22116d2d9043","slug":"51550951393-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का प्रयास करने में मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का प्रयास करने में मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने गांव मंदौला के निकट एक युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डहीना निवासी आतिश उर्फ सर्किट के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई नरेंद्र ने बताया कि गांव बोहका निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 13 अक्तूबर की दोपहर वह अपने घर से बाइक पर गांव मंदौला की ओर जा रहा था। मंदोला नहर के निकट उसके गांव के ही युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनके साथ एक अन्य युवक भी खड़ा हुआ था। झगड़ा होते देख वह भी वहां चला गया। वहां मौजूद पवन नाम के लड़के ने देशी कट्टा से उस पर गोली चला दी। उसके बाद आरोपियों ने उस पर फरसी से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खोल थाना पुलिस ने इस मामले में संदीप की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार की शाम खोल थाना पुलिस ने इस मामले में शामिल डहीना निवासी आतिश को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी आतिश सात सितंबर 2018 को गांव जैनाबाद में घर में घुस कर एक युवक पर हमला करने की वारदात तथा नवंबर माह में कोर्ट परिसर के बाहर हत्या के प्रयास के एक मामले में गवाहों पर गोली चलाने के प्रयास के मामले में भी वांछित आरोपी था। पुलिस को आरोपी की इन सभी मामलों में भी तलाश थी। गिरफ्तार किए आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जायेगी।