{"_id":"5c71a3ddbdec22093e7c11f4","slug":"51550951389-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट व दम घुटने से हुई थी मौत, हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में चोट व दम घुटने से हुई थी मौत, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। एक पखवाड़ा पूर्व गांव भाकली स्थित जोहड़ में एक युवक का शव मिलने के मामले में कोसली थाना पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण सिर में चोट और दम घुटना बताया गया है। उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। लेकिन मृतक की शिनाख्त में कामयाबी नहीं मिल पाई है।
गांव भाकली के जोहड़ में ग्रामीणों ने करीब 27 वर्षीय एक युवक का शव तैरता दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने रात को मशक्कत के बाद शव जोहड़ से बाहर निकाला था। शव सड़ने हालत में था। उस समय पुलिस को अंदेशा था कि युवक की पैर फिसलने से पानी में गिर कर मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के मोर्चरी में रखवाया था। पुलिस के प्रयासों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने अपने स्तर पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।
अब दर्ज हुआ हत्या का मामला दर्ज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण सिर में चोट लगना व दम घुटना बताया गया है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को जोहड़ में फेंका गया था। अभी भी पुलिस को मृतक की शिनाख्त में कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
भाकली निवासी रामफल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
-भागीरथ, एएसआई, थाना कोसली