फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हेयर-डे्सर की दो दुकानों पर भी बदमाशों का धावा, नकदी, एलईडी व इंवर्टर उड़ाए

हेयर-डे्सर की दो दुकानों पर भी बदमाशों का धावा, नकदी, एलईडी व इंवर्टर उड़ाए

Thu, 27 Sep 2018 05:52 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
हेयर-डे्सर की दो दुकानों पर भी बदमाशों का धावा, नकदी, एलईडी व इंवर्टर उड़ाए
बावल। बावल क्षेत्र में बुधवार अलसुबह बदमाशों जमकर तांडव मचाया। साबन रोड पर शराब ठेके पर लूटपाट के साथ बदमाशों ने झाबुआ और प्राणपुरा रोड स्थित हेयर-ड्रेसर की दो दुुकानों को भी निशाना बनाया। बदमाश यूपी के बिजनौर निवासी हेयर ड्रेसर की दुकान से 30 हजार रुपये की नकदी, एलईडी, इंवर्टर बैट्री चोरी कर ले गए। इसके अतिरिक्त झाबुआ रोड स्थित कस्बा निवासी गिरधारीलाल की दुकान से एलईडी और इंवर्टर-बैट्री चुरा ले गए। चोरी की इन दोनों घटनाओं में ठेके पर लूटपाट करने वाले गिरोह के शामिल होने की संभावना है। चोरी से व्यापारियों ने रोष भी जताया है।
विज्ञापन

बदमाशों ने सबसे पहले प्राणपुरा रोड स्थित यूपी के बिजनौर जिला के नजीजाबाद निवासी सागर पुत्र कमरूद्धीन खान की हेयर-ड्रेसर की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने सागर की दुकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये, एलईडी, इंवर्टर व बैट्री के साथ अन्य महंगे साउंड सिस्टम उड़ा लिए। इसके बाद उन्होंने दूसरी वारदात झाबुआ रोड पर ही हेयर-ड्रेसर की दुकान में की। कस्बा के मोहल्ला गुजरान निवासी गिरधारीलाल की दुकान का ताला तोड़कर चोर यहां से भी इंवर्टर-बैट्री के साथ एक एलईडी चुरा ले गए। चोरी की इन दोनों घटनाओं का सुबह आसपास के व्यापारियों के पहुंचने पर पता चला। यूपी निवासी बारबार कस्बा में ही किराए के मकान में रहता है और वह मंगलवार की रात को करीब 9 बजे दुकान बंद करके गया था। इसी तरह गिरधारीलाल भी अपनी दुकान को रात के समय बंद करके गया था। बुधवार अलसुबह पहुंचे बदमाशों ने दोनों के ताले तोड़े और उसके बाद अंदर मौजूद मिले सामान को ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि संभवत: शराब ठेके पर लूटपाट करने वाले गिरोह ने ही यहां पर भी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed