फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एक की मौत, तीन गंभीर

एक की मौत, तीन गंभीर

Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एक की मौत, तीन गंभीर
अलग-अलग हादसों एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर कस्बा धारूहेड़ा के समीप शुक्रवार को बाइक व ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ताज नगर (पटौदी) निवासी 24 वर्षीय नरेंद्र धारूहेड़ा किसी कार्य से आया था। शाम को कार्य निबटाने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान हाइवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
एक अन्य घटना में नाहड़ निवासी 18 वर्षीय सचिन बाइक पर सवार होकर कोसली की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे रोहतक रेफर कर दिया गया है। नाहड़ चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौल रोड पर खोरी के पास हुए सवारियों से भरे एक टेंपों को ट्रक ने साइड मार दी, जिससे टैंपो पलट गया। घटना में दंपती घायल हो गए। घायलों में भटिंडा जिले के गांव कमालू निवासी 70 वर्षीय दर्शनलाल व 65 वर्षीय कमला देवी शामिल थे। दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया गया। जहां दर्शनलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed