{"_id":"59cbf30e4f1c1bd9538b4c89","slug":"51506538254-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएएफ की साइकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएएफ की साइकल
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल यात्रा का पुलिस लाइन में स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आरएएफ की गुजरात के सरदार पोस्ट से शुरू हुई साइकिल यात्रा का बुधवार को रेवाड़ी पहुंचने पर पुलिस लाइन रेवाड़ी में डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने स्वागत किया गया। सीडीआई सुरेंद्र सिंह व जिला यातायात प्रभारी हरि सिंह भी मौजूद रहे। यात्रा वीरवार को सुबह रेवाड़ी से रवाना होगी। यात्रा को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि देश में होने वाले दंगा फसादों और आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरएएफ बल हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देना सराहनीय है। स्वच्छता को आदत बनाने से स्वच्छ भारत मिशन को पूरा किया जा सकता है। उप कमांडेंट कल्याण सिंह ने कहा कि आरएएफ आतंकवाद व नक्सलवाद सहित देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 25 सदस्यों की यह यात्रा 10 सितंबर को सरदार पोस्ट से रवाना हुई थी। यह यात्रा 1354 किमी दूरी तय करके दिल्ली स्थित इंडिया गेट पहुंचेगी।