फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 lakh robbed from jwellary showroom

ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाडे़ लूटे 50 लाख्ा के गहने

Sat, 10 Oct 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह चौक के मनीराम मार्केट स्थित श्रीश्याम ज्वैलर्स शोरूम में शुक्रवार दोपहर एक युवक आया और आभूषण खरीदने की बात कहते हुए काउंटर पर लगे आइटम देखने लगा।
विज्ञापन


शोरूम में कुछ और भी ग्राहक थे। युवक चुपचाप आभूषण देखता रहा। कुछ देर बाद एक और युवक शॉप में दाखिल हुआ और पहले युवक के बगल की कुर्सी पर बैठ गया। तब तक कई ग्राहक दुकान से जा चुके थे। 
विज्ञापन


एक और युवक शॉप में दाखिल हुआ। ज्वेलरी शोरूम में तीन युवकों के अलावा ज्वेलर विनोद का बेटा मोहित और कर्मचारी राजीव और कुलदीप थे। तभी कुलदीप किसी काम से विनोद अग्रवाल की दूसरी दुकान पर खाना देने निकल गया। मोहित और राजीव को ही शोरूम में देख तीनों बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन में दो बदमाशों ने मोहित अग्रवाल पर पिस्तौल तानी और उसे कुर्सी से उतार नीचे बैठा दिया। तीसरे युवक ने ज्वैलरी शाप में रखे सामान को समेटना शुरू कर दिया। कुछ देर में ही दुकान से सारा सामान समेट तीनों बाइक पर बैठ भाग गए। जब तक मोहित कुछ समझ पाता और लोगों को सहायता के लिए बुलाता, तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। दुकान मालिक के अनुसार तीनों बदमाश दो किलो सोने के आभूषण ले गए हैं।

सारी घटना सीसीटीवी में कैद
शहर की अत्यंत व्यस्त रहने वाली मार्केट में ज्वेलरी शोरूम पर दिनदहाडे़ हुई लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आते ही घटना की जानकारी लेने के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो सारा माजरा समझ में आ गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकों पर चौकसी बढ़ा दी और गंभीरता से लुटेरों की तलाश में जुट गई।

लुटेरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच
सीसीटीवी फुटेज देखने से स्पष्ट है कि तीन बदमाशों की उम्र महज 20 से 25 वर्ष के बीच है। तीनों लुटेरों में से किसी ने भी अपना मुंह तक नहीं ढका था। हालांकि एक ने टोपी लगा रखी थी। पुलिस के मुताबिक फुटेज में तीनों अपराधियों का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इन्हीं दो ने शोरूम मालिक मोहित अग्रवाल पर पिस्तौल तान रखी है। 

27 अगस्त को भी हुई थी वारदात
शहर में ज्वैलरी स्टोर में लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी डेढ़ माह पहले 27 अगस्त को शहर के खलियावास मोहल्ला चौक पर स्थित रतन ज्वैलर्स के यहां भी तीन लुटेरों ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहां से लगभग आठ लाख रुपये और कुछ नकदी लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने कुछ ही समय में तीनों लुटेरों को सलाखों के पीछे डाल दिया था।

बढ़ रही वारदातों से रोष

शहर में डेढ़ माह के अंदर ज्वैलर्स शोरूम पर लूट की दूसरी वारदात होने से लोगों में दहशत का माहौल है और शहर के व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार दूसरी वारदात होने और दिनदहाड़े शहर की मुख्य मार्केट से बंदूक की नोक पर इतनी बड़ी लूट हो जाना इस बात का प्रमाण है कि पुलिस प्रशासन बिल्कुल निष्क्रिय हो चुका है।

ऐसे में व्यापारियों में दहशत है। व्यापारियों राव इंद्रपाल सिंह, संदीप बोहरा, मंगल अग्रवाल, महेंद्र जांगड़ा, रोहताश यादव, राजू प्रधान, विशंभर सैनी, अशोक कोसलिया, देवेंद्र शर्मा, पार्षद कृष्ण दायमा आदि ने घटना पर रोष जताते हुए लुटेरों को पकड़ने की मांग की है।

कोट्स
शोरूम से ज्वैलरी और मामूली नकदी बदमाशों ने लूटी है। ज्वैलरी की कीमत वास्तव में कितनी है, इसको पता करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे। - सत्यपाल, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed