फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जिले के सभी 779 बूथों पर लगाए जाएंगे कूलर

जिले के सभी 779 बूथों पर लगाए जाएंगे कूलर

Tue, 07 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी 779 बूथों पर  लगाए जाएंगे कूलर
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे मतदाता स्लिप तथा फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्रों का वितरण शीघ्र संपन्न करवाए।
विज्ञापन

वे मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्बाध बिजली सप्लाई हेतू सभी आवश्यक प्रबंध किए जाए,ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मतदान केंद्रों पर पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व 11 मई तथा मतदान के बाद 13 मई को समय पर सभी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करे। मतदान के दिन 12 मई को हर दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट सुबह 9 बजे, 11 बजे, दोपहर 1 बजे, 3 बजे, सायं 5 बजे तथा सायं तथा 7 बजे रिपोर्ट भिजवाई जाए एवं इस रिपोर्ट में मतदान प्रतिशत के सही आंकड़े ही भिजवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने सीईओ को बताया कि जिला के सभी बूथों पर बिजली, पानी व छाया की उचित व्यवस्था की गई है। जिले के सभी 779 बूथों पर कूलर लगाए जाएंगें। उपायुक्त ने बताया कि जिला में मतदाता पहचान पत्र वितरण का कार्य जारी है। आगामी दो दिन में सभी पहचान पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला के सभी बूथों पर कूलर लगाने पर सीईओ की सराहना की गई। वीसी में एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम रेवाड़ी अलका चौधरी, एसडीएम कोसली अमरदीप जैन, सीटीएम रविन्दर यादव, चुनाव नायब तहसीलदार दलीप सिंह, चुनाव कानूनगो सुनील डांगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed