फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पहले बच्चे को बनाया दोस्त, अश्लील विडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर मां से वसूले 15 लाख, तीन पर मामला दर्ज

पहले बच्चे को बनाया दोस्त, अश्लील विडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर मां से वसूले 15 लाख, तीन पर मामला दर्ज

Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पहले बच्चे को बनाया दोस्त, अश्लील विडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर मां से वसूले 15 लाख, तीन पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्र को पहले दो हमउम्र किशोरों ने क्रिकेट खिलाने के बहाने दोस्त बनाया। इसके बाद घर से रुपये चोरी कर लाने को कहा। नौवीं के छात्र ने जब किशोरों को रुपये देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद मां से आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपये वसूल लिए। जब पैसे की मांग बढ़ने लगी तो महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। इसके बाद पति ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी परिवार के साथ एक मोहल्ले में रहते हैं। उसका नौंवी में पढ़ने वाले बेटे को पड़ोसी में रहने वाले तीन किशोरों ने क्रिकेट खेलने के दौरान अपना दोस्त बना लिया। इसके बाद उन्होंने उससे पैसा मंगाना प्रारंभ कर दिया। उसको घर से पैसे निकालने की तरकीब भी बताई। शुरुआत में छात्र ने पैसे लाकर दिए लेकिन जब अधिक मांग बढ़ने लगी तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने छात्र से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान वे छात्र को किसी मसाज पार्लर लेकर गए। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। तभी छात्र मार्च 2018 में शहर से बाहर पढ़ने चला गया। इसके बाद आरोपी किशोरों ने मां से उसके बारे में पूछताछ की। किशोरों ने कहा कि उनको पैसे लेने है। छात्र से बात करने के बाद मां ने आरोपियों को पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी फिर आए और उसकी मां से कहा कि उनके पास उसके बच्चे की एक अश्लील वीडियो है। यदि पैसे नहीं दिए तो यह वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगेे और तुम्हारे बच्चे को भी उठा लेंगे।
विज्ञापन

पांच से छह माह में वसूले 15 लाख
शुरू में आरोपी कभी दस हजार तो 15 हजार रुपये लेकर गए। चार माह के दौरान उनकी मांग काफी बढ़ गई। बच्चे के भविष्य को लेकर घबराई मां ने 10 लाख रुपये की ज्वेलरी गिरवी रख दी और आरोपियों को रुपये देती रही। इसके अलावा अपने पास से करीब दो लाख और तीन लाख रुपये किसी से उधार लेकर आरोपियों को दे दिए। इस प्रकार आरोपियों ने महज पांच-छह माह के दौरान ही मां से 15 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद जब महिला पूरी तरह मांग से परेशान हो गई तो उसने पति को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को सुनाया दुखड़ा
इस घटनाक्रम के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई और पति को बात पता चलने के बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जहां पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी ने शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिए। शहर पुलिस ने तीन किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


मामले में तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने बच्चे की मां से 15 लाख रुपये वसूले हैं। इस मामले में आगे जांच की जा रही है। अभी छात्र की अश्लील वीडियो बनाई है या नहीं है इसकी भी जांच की जा रही है।
-राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed