{"_id":"5b4114d94f1c1bc4248b5129","slug":"41530991833-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक से 90 हजार रुपये छीनकर भाग रहे बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक से 90 हजार रुपये छीनकर भाग रहे बदमाश को दबोचा
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक से लूटे 90 छीने, शोर मचाने पर बदमाश दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन के समीप स्थित ओवरब्रिज के समीप अपने बेटे का इंतजार कर रहे एक पूर्व सैनिक से स्कूटी सवार बदमाश 90 हजार रुपये की राशि थैला सहित छीन लिया। पीड़ित के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने बदमाश का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर ही दबोच। उसकी जमकर पीटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुरा निवासी सोनू उर्फ सिद्धार्थ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गांव माजरा श्योराज निवासी पूर्व सैनिक छंगाराम शनिवार दोपहर को शहर के सरकुलर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक से 90 हजार रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद पूर्व सैनिक धारूहेड़ा चुंगी से चलने वाले गांव के ऑटो में बैठकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके पास बेटे का फोन आया कि वह मोटरसाइकिल से आ रहा इसलिए ऑटो से उतर जाएं। इसके बाद पूर्व सैनिक पुलिस लाइन के समीप ऑटो से उतर गया। एनएच -71 के पुल के समीप खड़ा होकर अपने बेटे का इंतजार करने लगा। इसी दौरान स्कूटी सवार एक बदमाश उसके पास आया। कुछ जानकारी लेने के बाद पूर्व सैनिक को बातों में लगा लिया। इसी बीच मौका पाकर उसके हाथ से थैला छीनकर भाग गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर उसको काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे रुपये और अन्य कागजात बरामद कर लिए। जिसकी पहचान रामपुरा निवासी सोनू उर्फ सिद्धार्थ के रूप में हुई है।