फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी ट्रांजिट रिमांड पर

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी ट्रांजिट रिमांड पर

Sat, 17 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी ट्रांजिट रिमांड पर
राजमिस्त्री की पत्नी को पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रेमी के साथ मिलकर पति राजमिस्त्री की हत्या करने वाली महिला को रेवाड़ी पुलिस ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुंगेर जिले की कोर्ट में पेश पर ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने महिला को 19 मार्च तक ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। शनिवार शाम तक रेवाड़ी पहुंचने की उम्मीद है। राजमिस्त्री का बावल रोड स्थित देहवालास गांव के समीप सरसों के खेत में गला रेता शव मिला था। काल डिटेल से पुलिस को महिला और उसके प्रेमी अलीगढ़ निवासी हरेंद्र्र के प्रेम प्रसंग का पता चला था। हरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के मुंगेर जिला निवासी राजमिस्त्री रामस्वरूप की आठ मार्च को उसकी पत्नी के प्रेमी अलीगढ़ निवासी हरेंद्र ने शराब पिलाने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। तभी से पुलिस की शक की सूई उनकी ओर घूम गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को हत्यारोपी तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मृतक की पत्नी छत्तीसगढ़ भाग गई थी। रेवाड़ी पुलिस की सूचना के बाद मुंगेर की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, जिसे शनिवार को ट्रांजिट वारंट पर लेकर रेवाड़ी लाया जाएगा।
विज्ञापन

----
वर्जन :
मृतक रामस्वरूप की पत्नी को ट्रांजिट वारंट पर ले लिया है। शनिवार शाम तक पहुंचने की संभावना है। गिरफ्तार प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। - राजेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना माडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed