{"_id":"5a6cd2ae4f1c1b90268b6bf9","slug":"41517081262-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में टकराए पांच वाहन, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में टकराए पांच वाहन, लगा जाम
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में टकराए पांच वाहन, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/खोल।
कोहरे के कारण शनिवार सुबह करीब चार बजे रेवाड़ी-नारनौल रोड पर गांव गोविंदपुरी के समीप एक ट्राला, तीन डंपर और एक कार सहित पांच वाहन आपस में टकरा गए। इसमें करीब छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद रोड पर जाम के हालात बन गए। सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
वाहनों के आपस में टकराने के कारण वाहन चालक और उनमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। उनको कटर से वाहन की बाडी काटकर बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। कोहरे के कारण वाहन धीरे-धीरे रेंग रहे थे इसलिए घायलों को मामूली चोर्टें आइं।
वाहनों के आपस में टकराने के कारण नारनौल मार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। इस दौरान नारनौल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि जाम के कारण लोग परेशान थे, लेकिन टकराए वाहनों में फंसे लोगों को देखकर वाहन चालकों ने विरोध करने की बजाए पुलिस की मदद में जुट गए।
विज्ञापन
------
कोट
सुबह गोबिंदपुरी के समीप वाहनों के आपस में टकराने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कोहरा अधिक होने के कारण रोड पर जाम भी लग गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को सुचारु कराया। - लालचंद, एएसआई कुंड पुलिस चौकी
डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत तीन घायल
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर शुक्रवार रात को संतुलन बिगड़ने से एक कार डिवाइडर में टकरा गई। इसके एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार बहरोड़ निवासी मुकेश, नवीन, अभिषेक व राहुल कार में सवार होकर गुरुग्राम से बहरोड़ की ओर जा रहे थे। हाईवे पर रोहतक बाईपास के समीप पीछे से आ रही एक कार ने उनकी कार को ओवर टेक किया। जिससे उनकी कार हाईवे पर डिवाइडर से जा टकराई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----
5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जिले का तापमान
शनिवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। दिन में करीब दो बजें हल्की धूप दिखाई दी। रात को ओस पड़ने से किसान खुश हैं, लेकिन दिनभर कोहरा होने से किसानों के चेहरे पर सिकन दिखाई देने लगी है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
---
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
कोहरे से अभी तक फसलों को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन यह लगातार रहा तो नुकसान की संभावना बन जाती है। अगर कोहरा नहीं होगा तो सूखा पाला पड़ सकता है, जिससे फसलों को नुकसान होने की संभावना है। यह कोहरा 29 जनवरी तक रहेगा। आगे भी कोहरा होने की संभावना है। - डॉक्टर जोगिंद्र यादव, कृषि वैज्ञानिक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल।
-------------------------