{"_id":"5a60f3824f1c1ba1268b52d7","slug":"41516303234-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की स्पेशल टीम ने की छापेमारी--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी की स्पेशल टीम ने की छापेमारी--
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
एसपी की स्पेशल टीम ने वीरवार को शहर के तेजपुरा मोहल्ले में छापा मारकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टीवी और 8150 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान तेजपुरा निवासी जितेंद्र, रिंकू और पंकज के रूप में हुई है। एसपी की स्पेशल टीम प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि वीरवार दोपहर उनको सूचना मिली थी कि तेजपुरा मे एक दुकान के अंदर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना अनुसार टीम ने दबिश देकर उक्त दुकान में रेड की और आरोपियों को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाकर मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।