फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद चार दोस्तों ने युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद चार दोस्तों ने युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

Thu, 16 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद चार दोस्तों ने युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा
कोसली। गांव कोसली में मंगलवार रात को शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में चार दोस्तों ने पीट-पीट कर एक युवक की उसके घर में ही हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की नानी की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोसली निवासी करीब 27 वर्षीय संदीप उर्फ थानिया अपने गांव निवासी चार दोस्तों प्रदीप, विकास, कृष्ण व मंदीप के साथ मंगलवार शाम को करीब सात बजे अपनेे घर में ही शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके झगड़ा हो गया। संदीप की नानी ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की। चारों दोस्तों ने संदीप को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। संदीप की नानी मेवा देवी ने इस दौरान शोर मचाने का प्रय्रास किया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। मृतक की नानी से पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा। आरोपियों को काबूू नहीं किया जा सका। कोसली थाना पुलिस ने मृतक की नानी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा हत्या का राज
शराब पीने के दौरान किस बात को लेकर चारों दोस्तों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी इस बात का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही होगा। फिलहाल आरोपी फरार है। इसलिए हत्या के कारणों को लेकर पुलिस भी कुछ नहीं कह पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौती संतान था मृतक
मृतक संदीप के माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी नानी के साथ रहता था। उसकी पत्नी से भी उसका विवाद बताया जा रहा है।
मृतक की नानी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों से छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है।
- पवन कुमार, एसएचओ कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed