फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   परिवार शादी में गया चोरों ने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए 3

परिवार शादी में गया चोरों ने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए 3

Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
परिवार शादी में गया चोरों ने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए 3
मकान का ताला तोड़कर उड़ाए 38 हजार रुपये और दो लाख के जेवरात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर की कंकरवाली कॉलोनी निवासी रेलवे के मुख्य टिकट कलेक्टर के मकान का ताला तोड़कर चोर 38 हजार रुपये की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के समय टिकट कलेक्टर की ड्यूटी इलाहाबाद के कुंभ मेेले में लगी हुई है जबकि उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य शादी में गए हुए थे। सोमवार शाम को घर पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर के कंकरवाली निवासी त्रिलोकचंद शर्मा हिसार में मुख्य टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और इस समय उनकी ड्यूटी कुंभ मेले में लगी हुई है जबकि उनके परिवार के सदस्य 19 जनवरी को शादी समारोह में गए थे। सोमवार को जब उनकी पत्नी वंदना शर्मा घर पहुंचीं तो घर का मुख्य ताला सही सलामत मिला जबकि अंदर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोर यहां से 38 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के हार, पायजेब, अंगूठी सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed