फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जोहड़ में डूबने से रहस्यमय परिसिथतियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप--36

जोहड़ में डूबने से रहस्यमय परिसिथतियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप--36

Thu, 05 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जोहड़ में डूबने से रहस्यमय परिसिथतियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप--36
जोहड़ में डूबा युवक, दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव गुरावड़ा में बुधवार सुबह एक युवक की जोहड़ में डूबकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। रोहड़ाई पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक मंगलवार रात से घर से गायब था।
रोहड़ाई पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर गया था। वहां उसने देखा कि जोहड़ में एक युवक का शव तैर रहा है जिसकी सूचना उसने तुरंत ग्रामीणों एवं पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय विकास के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के ताऊ लालचंद ने बताया कि विकास मंगलवार रात को ही घर से गायब था तथा गांव के तीन युवकों के साथ देखा गया था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश भी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह उसका शव जोहड़ में मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतक के ताऊ लालचंद की शिकायत पर गांव निवासी सत्यवान, अजय व डैनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने मंगलवार रात को विकास की हत्या करके शव को जोहड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन


मृतक के ताऊ की शिकायत पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर ीदी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। - जसवंत सिंह, जांच अधिकारी थाना रोहड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed