फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा----फोटों

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा----फोटों

Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा----फोटों
दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर आसलवास गांव के समीप सोमवार सुबह कैंटर और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। उधर अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि युवक को पहले ट्रामा सेंटर और एक अन्य निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। उसका अधिक गंभीर हालत होने से उसकी उपचार प्रारंभ करने के दौरान ही मौत हो गई। प्रबंधन ने कहा कि इसमें लापरवाही नहीं की गई है अपितु युवक की हालत बेहद गंभीर थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

आसलवास गांव के मंगलवार सुबह करीब पांच बजे असाही पुल के समीप कैंटर और ट्रक की टक्कर में खंडोडा निवासी प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए फिर प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। प्रमोद कुमार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कैंटर लेकर धारूहेड़ा से बावल की ओर आ रहा था। हाईवे पर असाही पुल के समीप सामने चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कैंटर उसमें जा घुसा। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन परिजन शव को लेने पर राजी नहीं हुए। कुछ देर बाद पहुंचे डीएसपी सतपाल ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed