फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर दो घंटे लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर मानी महिलाएं...

शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर दो घंटे लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर मानी महिलाएं...

Tue, 22 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर दो घंटे लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर मानी महिलाएं...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाटूसाना।
जाटूसाना खंड के गांव कहाड़ी में खोले गए शराब ठेके के खिलाफ सोमवार को गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। शराब ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाएं बस स्टॉप पर पहुंची तो शराब ठेके के समीप डहीना-कंवाली सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं के विरोध की जानकारी मिलते ही शराब ठेका संचालक वहां से फरार हो गया। करीब दो घंटे तक लगाए जाम के बाद जाटूसाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के समझाने के बाद महिलाओं ने जाम खोला।
सरपंच ममता देवी की अगुवाई में पहुंची महिलाओं ने बताया कि यह शराब ठेका पहले 7 अप्रैल को शिकायत के बाद बंद कर दिया गया था। पंचायत की तरफ से इसको अनुमति नहीं देने की शिकायत की गई थी, जिसके बाद यह बंद हो गया। उन्होंने बताया कि अब कुछ दिन पहले शराब ठेके को पुन: चालू कर दिया गया है। आरोप है कि शराब ठेका अवैध है और यह मिलीभगत से चलाया जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन को पहले शिकायत भी गई थी लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि गांव के बस स्टॉप पर होने की वजह से न केवल आम लोगों को अपितु महिलाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महिलाएं देर शाम के समय तो यहां से गुजर नहीं सकती हैं। वहीं यहीं से ही दिदोली व रामपुरी के सैकड़ों विद्यार्थी मोतला कलां स्कूल में जाते हैं जिससे छात्राओं को भी परेशानी होती थी। कई शराबी दिन में भी यहां खड़े होकर छात्राओं को अपशब्द बोलते थे। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई नहीं होने से गुस्साई महिलाओं ने सरपंच की अगुवाई में सड़क पर सुबह 11 बजे अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना के बाद पहुंचे जाटूसाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि शराब ठेके के संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके बाद पहुंचे आबकारी कराधान विभाग के निरीक्षक के साथ पुलिस ने शराब ठेके में रखी शराब को भी जब्त कर लिया। इस अवसर अनीता, रामरति, इंदू बाला, संतोष, शांति देवी, लाली देवी, विद्या, मुकेश, रोशनी, किरण, राजबाला, ममता, मंजू व बिशन देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed