{"_id":"5a68d5744f1c1b8f268b6303","slug":"31516819828-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
पुलिस ने एक गांव की विधवा महिला को अश्लील विडियो भेजने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक विधवा महिला को कई दिनों से अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा था। डहीना पुलिस ने बीती शाम मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार खोल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने एक युवक पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत पुलिस को दी। विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। विधवा महिला ने बताया कि भूपेंद्र निवासी कंवाली अपने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कई दिन से वाट्सअप पर अश्लील विडियो डालकर उसे परेशान कर रहा है। कई बार मना करने के बावजूद वह नही माना। डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की तो पाया कि उसने कई नंबरों से महिला को अश्लील वीडियो और मैसेज डाले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया।