{"_id":"5a5512e14f1c1b0f788b7a16","slug":"31515524833-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर पूर्व फौजी से छीने 75 हजार और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर पूर्व फौजी से छीने 75 हजार और मोबाइल
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर पूर्व फौजी से छीने 75 हजार और मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
एक पूर्व फौजी को लिफ्ट देने के बाद बदमाशों ने पिटाई कर उससे 75 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर मूंदी के समीप बणी गांव में फौजी पोते की फीस भरने जा रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करीरा निवासी 78 वर्षीय पूर्व सैनिक मातादीन रविवार को रेवाड़ी जाने के लिए अपने घर से निकला था। कनीना स्थित रेवाड़ी मोड़ पर वह एक युवक की बाइक पर बैठ गया। थोड़ा आगे चलकर एक अन्य युवक भी बाइक पर बैठ गया। बाइक सवार उसे मूंदी के सती मंदिर के समीप स्थित बणी में ले गया। वहां दोनों ने मातादीन की पिटाई कर दी। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 75 हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। मातादीन जैसे-तैसे मूंदी बस स्टैंड पहुंचा और दुकानदारों को आपबीती बताई। दुकानदारों ने तुरंत डहीना पुलिस को इसकी सूचना दी। मातादीन ने बताया कि 75 हजार रुपये अपने पोते की फीस भरने के लिए गुरुग्राम जा रहा था। रात्रि को वह अपने रेवाड़ी स्थित बेटे के मकान में ठहरने वाला था। डहीना चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। कनीना बस स्टैंड पर दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।