फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   साढ़े चार लाख रूपये से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए बदमाश

साढ़े चार लाख रूपये से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए बदमाश

Thu, 17 May 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
साढ़े चार लाख रूपये से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए बदमाश
साढ़े चार लाख रुपयों से भरे एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के ब्रास मार्केट के सामने बावल चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़ कर ले गए। एटीएम में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। एटीएम उखाड़ने के बाद बदमाश बूथ का शटर बंद कर चलते बने। इससे बाद दोपहर तक लूट का पता तक नहीं चला। दोपहर के समय तब एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी आए तो बूथ से एटीएम ही गायब मिली। साढ़े चार लाख रुपये की नकदी से भरा एटीएम उखाड़ने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
एटीएम बूथ का सीसीटीवी कैमरा भी खराब
भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से बावल चौक के समीप एटीएम लगाया हुआ है। इसके आसपास अन्य दुकानें भी हैं। यहां किसी पर भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। एटीएम बूथ का भी कैमरा खराब होने के कारण बदमाशों ने इसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना रात के समय कब हुई इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाया है। सुबह के समय एटीएम बूथ का शटर बंद था। जो भी ग्राहक आया वह शटर बंद देखकर चलता बना। दुकानदारों को भी एटीएम उखाड़कर ले जाने तक का आभास नहीं हुआ। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी यहां पहुंचे तो उन्होंने जैसे ही शटर उठाया तो उनके होश उड़ गए। एटीएम नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल बैंक प्रबंधन के साथ मॉडल टाउन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद बैंक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

4,58,900 रुपये थे मशीन में
एटीएम में पैसे डालने वाली एजेंसी के सिक्योरिटी इंचार्ज लोकेश कुमार ने बताया कि मशीन में पांच दिन पहले ही कैश डाला गया। इसमें अब 4,58,900 रुपये का कैश था। सूचना के बाद पहुंचे एसबीआई की मुख्य शाखा के अधिकारियों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। यहां बता दें कि जिले में पहले भी एटीएम उखाड़ने की घटना हो चुकी है। एक बार यहां से उखाड़ी गई मशीन झज्जर में एक गड्ढे में पड़ी हुई मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गार्ड ना ही सीसीटीवी
एटीएम में लाखों रुपये होते हैं। दिनभर सैकड़ों लोग लेनदेन करते है, लेकिन एटीएम बूथ पर ना तो सुरक्षा गार्ड तैनात था ना ही सीसीटीवी कैमरे थे। बूथ पर सुरक्षा गार्ड के अलावा सीसीटीवी भी होना जरूरी होता है। इस एटीएम बूथ का सीसीटीवी भी खराब पड़ा हुआ है।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल
शहर के बस स्टैंड और ब्रास मार्केट के सामने इतनी बड़ी वारदात होने से एक बार फिर पुलिस की गश्त पर सवाल उठ गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कार्यभार संभालने के बाद शहर में पुलिस गश्त को मजबूत करने के साथ आपराधिक वारदातों में कमी लाने का संकल्प दोहराया था लेकिन अभी जिले में इस तरह की वारदातों में कमी नहीं आई है।


बदमाश एटीएम को उखाड़कर बूथ का शटर बंद कर गए। इस कारण इसके उखाड़ने का पता तक नहीं चला। फिलहाल घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बूथ का सीसीटीवी भी खराब है। गार्ड नहीं होने से बदमाश आसानी से इसे उखाड़ ले गए। - जसवंत सिंह, एसएचओ माडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed